आस्था का महापर्व छठ पूजा के प्रथम अर्घ्य के दिन छठ घाटों में भक्तों की भीड़ उमड़ी











रानीगंज-छठ पूजा हमारे देश के मुख्य पर्वो में से एक है. इस दौरान छठी माता और सूर्य देव की पूजा उपासना की जाती है. इस दौरान 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास रखा जाता है. कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाए खाए दूसरे दिन खरना तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. रविवार को छठ पूजा का पहला अर्घ्य का दिन था, आज के दिन पूजा काफी धूम दिखी. रांनीगंज के बरदही घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.इस अवसर पर प्रभात खबर द्वारा छठ व्रतियों को रांनीगंज के उद्योगपति एवं समाजसेवी गोपाल अग्रवाल तथा मॉर्निंग वॉकर के सदस्यों द्वारा गमछा एवं सिंदूर वितरित किया किया गया,वहीं प्रभात खबर द्वारा बर दही छठ पूजा कमिटी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया.इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के एमआईसी दिवेन्दु भगत,पार्षद अख्तरी खातून विशेष रूप से मौजूद थे. रानीगंज के बरदही छठ घाट में हजारों भक्तों की भीड़ सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी, वहीं दूसरी ओर जेके नगर कंपनी तालाब छठ घाट में हजारों भक्तों की भीड़ छठ पूजा के लिए उमड़ी, जहां पूजा की काफी धूम और रौनक देखने को मिली.छठ व्रतियों के साथ भक्तों और कांधे पर डाला और पूजन सामग्री ले जाते दिखे.रानीगंज के दामोदर नदी के मथुरा चंडी घाट में रांनीगंज थाना की पुलिस द्वारा 100 छठ व्रतियों को डाला,सुप एवं छठ सामग्री प्रदान की गयी. इस मौके पर एसीपी सेंट्रल श्रीमंतों मुखर्जी,रांनीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता,बल्लभपुर फांडी प्रभारी शिलादित्य बनर्जी उपस्थित थे. वहीं आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पॉल द्वारा छठ घाट में सामूहिक आरती की गई.

इसके अलावा रांनीगंज के बजीर बांध में जागृति संघ द्वारा इस घाट पर बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य देवता की मूर्ति स्थापित की गयी. पंडित पोखर ,हाथी बांध तालाब एवं अन्य तालाबो में भी छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात