9 नंबर वार्ड अंतर्गत जोबा आदिवासी मैदान में हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन





जामुड़िया-आसनसोल नगर निगम के 9 नंबर वार्ड स्थित जोबा आदिवासी किरन संघ क्लब द्वारा 2 दिवसीय नाॅक आउट फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जोबा फुटबॉल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता मे कुल 16 टीमो ने शिरकत किया. रविवार को खेले गए फाइनल मैच में जामुड़िया शिरिष डांगा की मिलनसंघ एवं मीठापुर अरूप एकादश की टीमें आमने-सामने थी. निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं .आखिरकार पेनल्टी के जरिए मैच का फैसला किया गया ,जिसमें मिलनसंघ ने मीठापुर एकादश को पेनल्टी में हराकर ट्रफि पर अपना कब्जा जमाया. संजीव बाऊरी को मैन ऑफ दा टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया , वहीं ईश्वर शर्मा को मैन आफ दा मैच का पुरस्कार दिया गया . संजीव बाऊरी को बेस्ट गोलकिपर का पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर नौ नम्बर वार्ड के पार्षद बैसाखी बाऊरी ने सभी खिलाड़ियों के हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह यह कमिटी के तरफ से इसका आयोजन किया गया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है. आज पश्चिम बंगाल सरकार खेल के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है ,ओर कभी भी इस तरह कार्य के लिए हमारे जरूरत पड़ेगी तो मै हमेशा इन लोगों के पास हूँ.इस मौके पर बैसाखी बाऊरी ,मोहन सौरेण ,ठाकुर हासदा, लखेशर मुरमु ,रबी हासदा ,गोरमेट हासदा, सोम हेम्ब्रम, समर हेम्ब्रम,श्रीपुर फाड़ी के एएसआई काजल साहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात