रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के 88 नंबर वार्ड कॉलेज पाड़ा की पार्षद नेहा साव के नेतृत्व में सैंकड़ों छठ व्रतियों को पूजा का सूप, नारियल, साड़ी एवं अन्य पूजन सामग्री वितरित की. नेहा साव ने छठ व्रतियों को सामग्री वितरित करते हुए कहा के हिंदू संप्रदाय में छठ की काफी मान्यता है, बिहारियों के साथ-साथ हिंदू संप्रदाय के प्रत्येक वर्ग के लोग इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाते हैं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमें सख्ती से निर्देश दिया है कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और उन्हें हर संभव मदद टीएमसी के तरफ से प्रदान किया जाए, उसी के तहत आज मैंने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित किया.
नेहा साव के साथ साथ मौके पर मुख्य रूप से रांनीगंज के विधायक तापस बनर्जी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया, श्याम पुरी, राहुल पाल, और प्रियो पाल, समेत टीएमसी के और भी कई समर्थक गण उपस्थित रहें.


0 टिप्पणियाँ