रानीगंज-श्री महावीर व्यायाम समिति द्वारा भारत में आयोजित होने वाले आईपीएल की तर्ज पर 6ठा श्री महावीर व्यायाम समिति टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की गई. संस्था के सभागार में हुए इस नीलामी की प्रक्रिया के दौरान इस संस्था के अध्यक्ष शरद कनोडिया ने बताया कि कुल 87 खिलाड़ी निलामी में शामिल हुए हैं. कुल 6 टीमें डे नाइट क्रिकेट में 16 से 18 दिसंबर को श्री महावीर व्यायाम समिति के मैदान में खेलेंगे. प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों के चयन के लिए 50 हजार पॉइंट्स मिला है. रानीगंज में बीते 5 वर्षो से इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित की जा रही है . पूरे शहर के लोग सपरिवार इस क्रिकेट खेल का आनंद उठाते हैं. सचिव अंकुर केड़िया ने कहा कि जैसे लोग आईपीएल मैच में देखते हैं उसी तर्ज पर पूरे संस्था के मैदान को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा. टूर्नामेंट के चेयरमैन अर्पित मुरारक ने बताया कि पश्चिम बंगाल में रानीगंज महावीर व्यायाम समिति एक ऐसी संस्था है जहां राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है. इन 6 टीमों में श्री गोपाल सुपर इलेवन , पद्मिनी पर्ल्स ,रॉयल केयर फाइटर्स, क्यु ग्रीन इलेवन, श्रीजी, एवं श्री कृष्णा वारियर्स टीम के खिलाड़ी 10 ओवर की प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे. निलामी के दौरान पवन बाजोरिया, श्रीवर्धन शराफ , अनुज पारीक, मनीष शर्मा, राजेश खेतान, संजय झुनझुनवाला, रवि शर्मा , अभिषेक पोद्दार, ललित झुनझुनवाला, संदीप खाटूवाला , अरविंद खेमानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ