शिल्पांचल में हुए चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोरी गए सामान सहित 5 गिरफ्तार




आसनसोल : दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न इलाकों में कई घरों में चोरियां हुई थी। जिसका आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी गए इलेक्ट्रिक उपकरणों के साथ भारी मात्रा में सोने चांदी के गहने और नकदी रुपए बरामद किए हैं। साथ ही इस घटना के अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शनिवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी देवराज दास और आसनसोल दक्षिण थाना के पुलिस प्रभारी कौशिक कुंडू ने एक प्रेस वार्ता कर दी। एसीपी देवराज दास ने बताया कि बीते 9 अक्टूबर को सेंट जॉन्स चर्च इलाके निवासी डेसमंड पीटरसन ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से 8 अक्टूबर रात 12:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच चोरों ने नकदी, सोना चांदी के गहने, एलईडी टीवी, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा ली है। वही 28 सितंबर को काला झरिया इलाके स्थित सरोवर अपार्टमेंटनिवासी डॉक्टर संकरी मांजी और डॉक्टर सत्य प्रिय पाल ने भी यह शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर से भी गहने और नकदी चोरी हो गई है। इस शिकायत के बाद आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस तत्परता के साथ अपराधियों तक पहुंचने की प्रयास शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और नई तकनीकी का सहारा लिया गया। जिसके बाद सेंट चर्च इलाके के निवासी और इस घटना के अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहरुख को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद शाहरुख पहले पीटरसन का गाड़ी चलाता था। उस को रिमांड पर लेने के बाद उसके निशानदेही पर एक दिन में ही अप्पर चेलिडंगा निवासी मोहम्मद साहिल, लोअर चेलिडंगा निवासी विक्की अप्पर चेलिडंगा निवासी राजू खान और जेल कंपाउंड क्षेत्र में रहने वाले विक्की थापा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एलईडी टीवी, लैपटॉप, सोने चांदी के गहने और नकदी बरामद किए गए। अन्य और सामानों को भी पता लगाई जा रही है। आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस ऐसी घटनाओं पर नकेल कसने के लिए गश्ती वाहनों की संख्या बढ़ा रही है और भी रूटों पर गस्ती की जाएगी। लेकिन आम नागरिक विशेषकर धनाढ्य व्यक्ति यदि कहीं घर से बाहर जाएं, तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी आग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली