दुर्गापुरः दुर्गापुर स्टील प्लांट के इतिहास में पहली बार बोनस श्रमिकों को अभी तक नहीं मिली है दुर्गा पूजा बीत चुकी है अब काली पूजा दिवाली और छठ सामने है अभी भी दुर्गापुर स्टील प्लांट के श्रमिकों का बोनस पर कोई समझौता भी नहीं हुआ है जिसको लेकर श्रमिकों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है वहीं केंद्र में बैठी भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि बंगाल श्रमिकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कल फिर बोनस को लेकर दिल्ली में बैठक होगी। इंटक के राणा सरकार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि 44 हजार बोनस हम लोगों को देना होगा नहीं तो हम लोग जानते हैं किस तरह से बोनस मिलेगी। श्रमिकों का बोनस अपना हक है मैनेजमेंट को देना होगा आज दुर्गापुर स्टील प्लांट गेट के समक्ष हिंदुस्तान स्टील वर्कर यूनियन के बैनर तले इंटक की ओर से स्टील चेयरमैन को दीवाल पर हस्ताक्षर कर उन्हें भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम में दुर्गापुर स्टील प्लांट में जाने वाले सभी श्रमिकों ने ही अपना हस्ताक्षर किया है। इस दौरान उपस्थित थे इंटक नेता राणा सरकार रविंद्र गांगुली असीम शाह पूर्णेन्दु पांडा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ