मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल द्वारा 350 विधवाओं को मासिक राशन सामग्री प्रदान की गयी




रांनीगंज-हर महीने की तरह इस महीने भी मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल द्वारा 350 जरुरतमंद विधवाओं को महीने भर का राशन प्रदान किया गया. इस मौके पर रानीगंज बोरो प्रभारी एवं एम आई सी दिव्येंदु भगत ने कहा कि यह अस्पताल समाज के प्रति समर्पित होकर काम करती है. लेकिन आज देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य साथी कार्ड को लेकर कुछ चिकित्सक एवं अस्पताल लोगों को परेशान करते हैं जो कि दुर्भाग्यजनक है.उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले के खिलाफ सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी. समाजसेवी संजय बाजोरिया ने कहा कि समर्पण के भाव से सेवा करने की जरूरत है .उन्होंने कहा कि उन लोगो।की कोशिश है कि इन माताओं के चेहरों पर भी खुशियां आए . इस मौके पर वयोवृद्ध समाजसेवी दिनेश गुप्ता, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भर्तिया,अधिवक्ता धीरेंद्र दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित थे . कार्यक्रम का संचालन अस्पताल के सचिव आर पी खेतान ने किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन