रांनीगंज-जामुड़िया थाना के श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र के डहर से सटे इलाके में सड़क के किनारे तालाब के पास 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई . प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडर्न सातग्राम इलाके के रहने वाले तीस वर्षीय शमीम अंसारी लंबे समय से क्षेत्र की एक मुड़ि फैक्ट्री में काम करते थे . स्थानीय लोगों ने बताया कि छह महीने पहले उनका उनकी पत्नी से तलाक के बाद से वह इधर उधर घूमता रहता था. पिछले 1 महीने से वह व्यक्ति मुड़ि फैक्ट्री का काम भी छोड़ चुका था. रविवार दोपहर में स्थानीय लोगों ने देखा कि तालाब के किनारे युवक के हाथ की नस कटी हुई लाश पड़ी हुई है . स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी.श्रीपुर फांड़ि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया . इस संबंध में स्थानीय क्षेत्र के लोगों ने कहा कि मौत के असली कारण शव के पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा. ज्ञात हुआ है कि मृतक झारखंड के धनबाद जिले के वासेपुर क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस उसके घर के लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है .घटना की खबर मिलते ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट एसीपी सेंट्रल 2 श्रीमंत बनर्जी पहुंचे , और घटना की जांच शुरू कर दी है. घटना की सूचना पाकर आसनसोल नगर निगम के एम एमआईसी सुब्रतो अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी बताया कि उनको जानकारी मिली कि एक व्यक्ति की लाश यहां पाई गई है, जिसके हाथ की नस कटी हुई है .उन्होंने बताया कि यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि उस व्यक्ति ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है.









0 टिप्पणियाँ