विवाह का प्रस्ताव न मानने पर 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप




 जामुड़िया-जामुड़िया थाना के चुरूलिया फाड़ि क्षेत्र के दीगुली गांव में नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय आदिवासी लड़की पर उसी गांव के एक पड़ोसी यवक के द्वारा घंटों जंगल में कैद कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार किया.छात्रा की मां ने बताया कि 35 वर्षीय शंभू सोरेन लंबे समय से लड़की को विवाह करने का प्रस्ताव देकर परेशान करता था . जबकि मेरी बेटी हमेशा कहती थी कि मां मुझे आगे पढ़ना है,आगे बढ़ना है. बीते तीन माह पूर्व पुत्री द्वारा अपने माता पिता को बताया तो परिजन युवक के घर गए और उसके परिजनों से शिकायत भी किया . मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे जब लड़की।घर के समीप जंगल में शौच करने के दौरान शंभु सोरेन पीछे से पकड़कर घने जंगल में ले जा कर मार पीट कर दुष्कर्म किया. नाबालिग आदिवासी छात्रा प्रताड़ना से बेहोश हो गयी. जब उसे होश आया तो उसे फिर से बेरहमी से प्रताड़ित किया गया और शाम तक लड़की को जंगल में कैद कर रखा .घर के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. काफी देर बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में लड़की घर के बाहर पहुंची तो सभी ने गंभीर रूप से घायल छात्रा से पुछताछ की तो नाबालिग ने अपनी मां को सारी घटना बता दी. उसके बाद जब परिजनों ने जामुड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई . इस मामले में एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंतों बनर्जी ने बताया पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आसनसोल जिला अदालत में प्रस्तुत किया. छात्रा की मां का कहना है कि उसका एक ही मलाल है कि उसने अपनी बेटी की बात सुनकर पहले कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, तो आज उसकी बेटी की यह स्थिति नहीं होती. .लड़की की मां की अब बस एक ही मांग है कि किसी और लड़की को इस तरह से प्रताड़ित न किया जाए, इसलिए प्रशासन उस व्यक्ति को उचित सजा देने की व्यवस्था करें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात