आसनसोल : राजभाषा विषयक क्षेत्र में आसनसोल रेल मंडल के लिए आज का दिन बड़ा ही विशिष्ट रहा क्योंकि राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की दिशा में सकारात्मक सक्रियता के आलोक में 'नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति /बर्नपुर ने लगातार दूसरी बार आसनसोल रेल मंडल को ' चल वैजयंती द्वितीय शील्ड' से सम्मानित किया।
मंडल की ओर से श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी/अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी- अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 और राजभाषा अधिकारी डाॅ. मधुसूदन दत्त ने निदेशक प्रभारी ईस्को-सह-अध्यक्ष /नगरकास श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के कर-कमलों से संबंधित शील्ड और प्रमाण-पत्र ग्रहण किया।
इसी अवसर पर राजभाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए श्री मनीष रंजन /यातायात निरीक्षक/सीतारामपुर मेन सेक्शन को भी राजभाषा विषयक 'विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपर मुराधि - अपर मंरेप्र. -2श्री त्रिपाठी और राधि डा.दत्त ने मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा के समक्ष नराकास के उक्त उपविजेता शील्ड और प्रमाण-पत्र को उल्लिसित भाव से प्रस्तुत किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा ने राजभाषा टीम की सक्रियता और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह टीम आगे और भी बेहतर करेगी। श्री शर्मा ने श्री मनीष रंजन /यातायात निरीक्षक को भी बधाई दी और भरपूर सराहना की।
राजभाषा के क्षेत्र में इस विशिष्ट उपलब्धि को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष का भाव है।
0 टिप्पणियाँ