अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय सावन मेला का आयोजन






सावन मेला में आकर्षण का केंद्र है कई स्टॉलें 


अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन मेला में एक और जहां रांची से आई मीना जालान द्वारा लगाए गए स्टॉल में ऑन स्पॉट आलमंड(बादाम) से तेल  निकाल कर बेची जा रही है .मीना जालान ने बताया कि सीरिया से एक विशेष।प्रकार के आलमंड मंगाई जाती है,जिसका तेल निकाला जाता है,यह तेल बिभिन्न रोगों के अलावा कई कार्यो में लगाया जाता है,उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों से काफी कम कीमत पर वह यह तेल बेचती है,जिसका।काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर पहली बार किसी सावन मेला के स्टॉल में चांदी के सामग्री का स्टॉल लगाया गया है. दुर्गापुर के श्यामसुंदर चांदीवाला के मेघा भालोतिया द्वारा लगाए गए इस स्टाल में तरह-तरह के आकर्षक चांदी के सामग्री के अलावा राखी के मौके पर भाई बहन  को उपहार स्वरूप देने के लिए तरह-तरह के चांदी की सामग्री का काफी अच्छा रेंज इस स्टॉल में मौजूद है. मेघा भालोटिया का कहना है प्रतिस्पर्धा एवं गुणवत्ता के दौर में उनके स्टाल के सभी चांदी की सामान हॉल मार्क के हैं एवं शुद्धता की गारंटी है. दूसरी ओर इस मेला में स्वाति सरायां  लगाए गए स्टॉल द सीट कंपनी में तरह-तरह के बेडशीट,अपने हाथों के बना दोहर ,कुशन, टॉवल  लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है , वहीं यशस्वी सरायां द्वारा लगाए गए स्टॉल ए आर्टशी हैंपर में तरह-तरह के गिफ्ट हैंपर ,एवं गिफ्ट सामग्री ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है . आयुषी गनेडीवाला द्वारा स्टॉल की प्रदर्शनी को महिलाओं द्वारा काफी सराहा जा रहा है. धनबाद के मानसा क्रिएशन, राधा रानी गिफ्ट, बांकुड़ा के उपहार ,कोलकाता से आए ऑर्गेनिक तरह-तरह की डिजाइन के मोमबत्तियां का स्टॉल, प्रदर्शनी में आकर्षक का केंद्र है.




 रानीगंज- कोरोना के 2 वर्षों के कार्यकाल के पश्चात दुगुने उत्साह से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रानीगंज शाखा की ओर दो दिवसीय सावन मेला का आयोजन रानीगंज के सी आर रोड स्थित श्री सीताराम जी भवन के सभागार में की गयी. इस मेला का उद्घाटन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रेखा लखोटिया, मंजू बियानी, प्रांतीय बाल विकास प्रमुख स्वीटी लोहिया ,इस सावन मेला के मुख्य प्रायोजक समाजसेवी सुंदर भालोटिया, प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि सतनालिका ,रानीगंज शाखा के अध्यक्ष आशा टोडानी, सचिव सुमन झुनझुनवाला ने किया.इस अवसर पर रेखा लाखोटिया ने कहा वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, समाज सेवा का क्षेत्र हो या व्यवसाय का क्षेत्र हो, महिलायों ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के बल पर सफलता हासिल कर रही है.प्रांतीय बाल विकास प्रमुख एवं रानीगंज शाखा की पूर्व अध्यक्षा स्वीटी लोहिया ने कहा कि इस दो दिवसीय सावन मेला में रानीगंज के अलावा आसनसोल ,बराकर, दुर्गापुर के अलावा झारखंड एवं बिहार के भी महिलाएं यहां पर स्टाल लगाई है. इस मेला का उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को उजागर करना है.उन्हीने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य लिया जा रहा है, चाहे पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण हो मेधावी छात्रों को पठन-पाठन सामग्री प्रदान करना हो या अन्य कोई भी सामाजिक कार्य हो संस्था की महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है. सचिव सुमन झुनझुन वाला ने बताया कि इस वर्ष इस सावन मेला 29 स्टालें है, इन स्टालों।में बुटिक संचालकों द्वारा सलवार सूट ,साड़ियां, राखी, उपहार, डेकोरेशन आइटम, ज्वेलरी सौंदर्य प्रसाधन समेत विभिन्न महिलापयोगी वस्तुएं उपलब्ध है.मेला को लेकर महिलाओं में गजब का उसाह है,यह कहें कि महिलाओं को अपनी भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म मिला है,तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति सुंदर भालोटिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाएं निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं. घरेलू महिलाओं ने अपने घरों का दायित्व निभाने के पश्चात समाज सेवा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाती आ रही है उनके जज्बे को हम लोग सलाम करते हैं, उनका हौसला हम सभी को बढ़ाना चाहिए. इस मेला को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष पूनम सतनालिका,प्रोजेक्ट चैयरमेन अनिता पोद्दार, झुन झुनवाला सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त