त्रिवेणी देवी भालोटीया कॉलेज में तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के दो गुट आपस में भिड़े, 2 छात्र हुआ घायल, 7 को पुलिस ने गिरफ्तार किया








 रानीगंज- एक और जहां टीएमसी द्वारा आयोजित 21 जुलाई को कोलकाता में आयोजित होने वाले शहीद दिवस को सफल बनाने के लिए पूरे राज्य में टीएमसी के कार्यकर्ता जोर शोर से जुटे हुए हैं ,वहीं दूसरी ओर मंगलवार को रानीगंज के त्रिवेणी देवी भालोटीया कॉलेज में तृणमूल कांग्रेस के छात्र के अनुषांगिक इकाई तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के दो गुट कॉलेज में वर्चस्व बनाने के लिए आपस में भिड़ गए .दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में कॉलेज के बीकॉम के द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम लाहा एवं बीबीए द्वितिय वर्ष के छात्र राज दास गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को लहूलुहान हालत में सर्वप्रथम रानीगंज के स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोनों की अवस्था को देखते हुए उसे आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के पश्चिम बर्दवान के महासचिव प्रेम बनर्जी उर्फ तितास बनर्जी ने बताया कि कॉलेज में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र आपस में किसी बात को तर्क वितर्क हुआ था,जिसे सुलझा लिया गया था . इसी दौरान कॉलेज के पूर्व महासचिव रेहान साकिब अपने कुछ बाहरी साथियों को लेकर डंडे एवं रॉड से शिवम लाहा राज दास को बेधड़क पिटाई किया. प्रेम बनर्जी ने बताया कि इस घटना में लहूलुहान अवस्था में दोनों छात्र को सर्वप्रथम रांनीगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां उनके गंभीर अवस्था को देखते हुए आसनसोल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया .प्रेम बनर्जी ने आरोप लगाया की रेहान साकिब कॉलेज फिलहाल कॉलेज का छात्र भी नहीं है और उन्होंने बाहरी युवकों को लेकर यह मारपीट किया. घटना की खबर पाकर रानीगंज पुलिस कॉलेज पहुंची एवं रेहान साकिब सहित सहित 7 छात्रों को गिरफ्तार किया। सरी ओर इस संबंध में रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के अध्यक्ष एवं कॉलेज के पूर्व महासचिव रेहान साकिब ने मारपीट की बात को गलत बताते हुए कहा कि प्रेम बनर्जी एवं शिवम लाहा छात्र रूपम चंद्र, प्रीति सिंह, शोभिक कुमार को बेवजह पीट रहे थे ,जिसका विरोध मैंने किया तो मुझसे गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे, छात्रों ने जब विरोध किया तो उन लोगों ने तृणमूल छात्र परिषद कार्यालय में तोड़फोड़ किया. उन्होंने लाठी-डंडे एवं रॉड से मारपीट करने की बात को नकार दिया. इस घटना से कॉलेज में उतेजना का माहौल है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त