आसनसोल : मतदान के दिन माइक्रो ऑब्जर्वर का महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान से लेकर सुरक्षा तक का पूरा बारीकी से निगरानी करते हैं। इसको लेकर सोमवार को आसनसोल की स्थिति रविंद्र भवन में माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण चुनाव पर्यवेक्षक सामान्य ने दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा चुनाव के दिन और उसके बाद मतगणना के दिन तक माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए वे अपने दायित्व कैसे का निर्वहन करेंगे। उन्हें क्या-क्या करना है। इन सारी चीजों की जानकारियां देने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया 400 माइक्रो ऑब्जर्वर ने भाग लिया। बाईट वही एसोसिएट ऑफिसर आयुष चक्रवर्ती ने बताया कि आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के सभी नियमों को पालन करते हुए 12 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें विभिन्न बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति होगी माइक्रो ऑब्जर्वर अपनी भूमिका को कैसे पालन करेंगे। इसके लिए आज चुनाव पर्यवेक्षक 400 माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण देंगे। जो मतदान के दिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


0 टिप्पणियाँ