निजी सुरक्षा गार्डों को काम से हटाने पर जेके नगर कोलियरी में उत्पादन रोककर धरना प्रदर्शन




रानीगंज -ईसीएल के विभिन्न इलाकों में निजी सुरक्षा कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर सैकड़ों निजी सुरक्षा गार्ड सड़क पर आ गए हैं. इन सभी सुरक्षा गार्डों का भविष्य अंधकार में दिख रहा है. जिसके बाद इन सभी जगहों पर सुरक्षा गार्ड धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं. इसी क्रम में जेके नगर कोलियरी में निजी सुरक्षा गार्डों ने उत्पादन रोककर चानक पर धरना प्रदर्शन के लिए बैठ गए. इन लोगों की मांग है कि जब तक हमें फिर से बहाल नहीं किया जाता तब तक हम लोग प्रदर्शन जारी रखेंगे एवं काम नहीं होने देंगे. मालूम हो कि दिल्ली की सिक्योरिटी कंपनी एपी सिक्योरिटस प्राइवेट लिमिटेड का ठेका चल रहा था जिसका कॉन्ट्रैक्ट 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो गया था। ईसीएल द्वारा इसे बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया था ,इसकी कार्यवाही समाप्त होने के बाद नोटिस देकर कार्य को हैंड ओवर ले लिया गया जिसके कारण कार्यरत लगभग 900 निजी सुरक्षाकर्मी बेरोजगार हो गए हैं.निजी सुरक्षा गार्ड जे के नगर कोलियरी में सुबह 7:00 बजे से धरना पर बैठे हुए हैं, इस दौरान लोगों ने कोई भी प्रोडक्शन कोयला ऊपर नहीं आने दिया है ना ही डंफरों में लोडिंग करने दी गई है.खबर लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात