जुआ खेलने के आरोप में सात गिरफ्तार

14 मोटरसाइकिल, 31 हजार रुपए के साथ ताश का बंडल बरामद

डीपीएल के बंद आवास का ताला तोड़कर खेल रहे थे जुआ





दुर्गापुर: दुर्गापुर के को कोकओवन थाना की पुलिस ने बीते रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया. एवं घटनास्थल से हजारों रुपए के साथ 14 मोटरसाइकिल एवं ताश के बंडल बरामद किया. शनिवार आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान सभी की जमानत नामंजूर हो गई. पकड़े गए आरोपियों में सुकांत पल्ली केनल पार निवासी राजा मुखर्जी, करंगों पाड़ा निवासी तारकेश्वर सिंह, सागरभंगा निवासी लड्डू धीवर, एमएएमसी के बीटू इलाका निवासी जयदेव विश्वास, एचएफसीएल बस्ती निवासी राकेश मंडल, सागरभंगा घोष मार्केट इलाका निवासी धर्म धीवर एवं सुभाष पल्ली निवासी तपन मंडल शामिल है. पुलिस ने बताया कि इलाके में जुआ खेल की शिकायत मिली थी, शुक्रवार की देर रात सूचना के आधार पर छापामारी कर डीपीएल के बंद आवास का ताला तोड़कर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एवं उनके पास से 31 हजार नगद, 14 मोटरसाइकिल के अलावा ताश के बंडल इत्यादि बरामद किए गए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन