नवरात्रि के अवसर पर बाबा खडेश्वरी नाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन



जामुड़िया-नवरात्र के अवसर पर जामुड़िया में बाबा खडेश्वरी नाथ महादेव मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है. नवरात्र में 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्र की धूम पश्चिम बंगाल में देखने लायक होती है, लेकिन चैत्र नवरात्र में भी कई जगहों पर पूजा की जाती है.बाबा खडेश्वरी नाथ महादेव मंदिर में महा सप्तमी से मां के दर्शन के लिए पंडाल खोल दिए जाते हैं. महासप्तमी के दिन सुबह-सुबह मां भगवती के लिए शक्ति आगमन का कार्यक्रम किया जाता है. धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा मंडप पूजा शुरु होती है. शुक्रवार महा सप्तमी के अवसर पर  गाजे-बाजे के साथ बाबा खडेश्वरी नाथ महादेव मंदिर के सदस्य पूजा में शामिल हुए.मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल मिश्रा, संजय रवानी उपस्थित थे.इसके साथ ही बोगड़ा ग्राम में भी बंगाली परंपरा के अनुसार बसंती पूजा का आयोजन किया जाता है. स्थानीय निवासी अक्षय बनर्जी ने कहा कि बोगड़ा ग्राम में पिछले 2 साल से बसंती पूजा का आयोजन किया जा रहा है.यहां देवी की आराधना मां भगवती गणेश लक्ष्मी मां सरस्वती और भगवान कार्तिक की पूजा की जाती है ,जिसमें महाअष्टमी ,महा नवमी की पूजा होती और विजयदशमी को बंगालियों सबसे ज्यादा प्रसिद्ध सिंदूर खेला का आयोजन होता है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता