रांनीगंज : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के जीत दर्ज कराने को लेकर जेके नगर तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को नवनीत क्लब में एक चुनावी सभा आयोजित की गई. मौके पर तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार यादव जिला अध्यक्ष सिंटू कुमार भुइंया, आसनसोल नगर निगम के पार्षद रुपेश यादव, तृणमूल नेता सदन सिंह, भानु श्रीवास्तव, अशोक कुमार लाल आदि उपस्थित थे. इस दौरान सभी वक्ताओं ने जेके नगर की जनता से शत्रुघ्न सिन्हा को वोट देकर भारी मतों से जीत दर्ज कराने को कहा. इस सभा में मनोज यादव भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्र पाल पर हमला करते हुए कहा कि अग्निमित्र पाल बिहारियों की विरोधी है, इसलिए वह बिहारियों के सबसे बड़ा आस्था का पर्व छठ पूजा को लेकर बिहारियों का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि हम सभी हिंदी भाषी मिलकर उन्हें यहां से बाहर का रास्ता दिखा देंगे. उन्हें हिंदी भाषियों के शक्ति का एहसास कराना होगा. इसलिए हमें शत्रुघ्न सिन्हा को वोट देकर विजय करना होगा.


0 टिप्पणियाँ