आगामी 10 अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में प्रेस वार्ता



रानीगंज- 10 अप्रैल को पश्चिम बर्दवान जिला में रामनवमी की शोभायात्रा निकलने को लेकर चारों ओर धूम है.साथ ही शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. जिसे लेकर मारवाड़ी पट्टी स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर शोभा यात्रा की जानकारी दी गयी.


विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज शराफ ने बताया कि लंबे समय के बाद इस झांकी में अलग ही धूम रहेगी. यह झांकी पूरे पश्चिम बर्दवान के कई अलग-अलग शहरों से निकलेगी जैसे के पानागढ़, बराकर,रानीगंज.साथ ही उन्होंने बताया कि उनके कुल 14 प्रखंड हैं, और लगभग सभी प्रखंडों से यह शोभायात्रा निकलेगी, रानीगंज से शोभायात्रा में 50 से 60 हजार लोगों की भीड़ होने की बात उन्होंने बताई, और आसनसोल में 4 अलग ज़ोन से चार शोभायात्रा निकलेगी, और प्रत्येक शोभायात्रा में 10 से 20 हजार लोगों की भीड़ होगी. इस बार सभी लोगों में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर अलग ही उत्साह और आनंद है, और उन्होंने सभी शहर वासियों से शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को भी कहा. वहीं दूसरी ओर 


आसनसोल जिला बीएचपी के असिस्टेंट सेक्रेटरी तेज प्रताप सिंह ने बताया कि रामनवमी की झांकी रांनीगंज सराफ भवन से निकल कर सिआर रोड होते हुए जवाहरलाल नेहरू रोड से चीन कोठी मोड़,शिशु बागान खाड़सुली एवं रानीगंज कई इलाके में घूमेगी, और इसमें पूरे 30 कमेटी ने हिस्सा लिया हैं.  इस झांकी में अयोध्या में मंदिर राम मंदिर को लेकर प्रस्तुति होगी और कोरोना काल के बाद इस वर्ष पहली बार यह झांकी निकलेगी जिसके लिए इसमें अलग ही धूम रहेगी.


प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से रानीगंज प्रखंड के  शुभम राउत, संजय नाथ, रवि गोप और मनीष शर्मा मौजूद रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली