आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के घोषणा पत्र में गारूई नदी के सफाई के लिए प्राथमिकता देने की बात कही थी। इस पर अमल करते हुए नगर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने शुक्रवार को भावी उपमेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक, पार्षद अनिर्वाण , डॉ देवाशीष सरकार, निगम अभियंता,भूमि विभाग के अधिकारी सेनेटरी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सृष्टि नगर और रेलपार के कई इलाकों में गारूई नदी का निरीक्षण किया।गौरतलब है कि गारूई नदी के जमिन पर अतिक्रमण के कारण पाट छोटा हो गया है। जिससे बरसात के दिनों में यह नदी रेलपार इलाके में बाढ़ उत्पन्न कर देती है। जिससे आसनसोल अन्य इलाकों के नागरिकों का जनजीवन भी प्रभावित होता है। अब तक लोग रेलपार इलाके में ही गारूई नदी पर कब्जा करने को लेकर चिंतित थे। लेकिन मेयर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पॉश इलाका सृष्टि नगर में भी गारूई नदी के जमीन पर कब्जा किया गया है।इसे देखकर वहां उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। निरीक्षण करने के बाद मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि गारूई नदी का वास्तविक स्वरूप क्या है। उसकी लंबाई और चौड़ाई कितनी है। इसे मापने के लिए भूमि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।गारूई नदी के जमीन पर जो लोग भी अतिक्रमण किए हैं। उन पर कार्यवायी किया जाएगा। क्योंकि आसनसोल शहर को जलमग्न होने से बचाने के लिए जो भी कदम उठाना होगा।वे उठाएंगे। अतिक्रमण हटाने के बाद गारूई नदी के सफाई के लिए भी जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाएगा। वही भावी उपमेयर अभिजीत घटक ने कहा कि जल्द ही गारूई नदी का मापी करवा कर अवैध कब्जा धारियों से गारूई नदी का जमीन मुक्त करवाया जाएगा। वही जिस तरह मेयर ने कहा है कि कुछ गरीब लोग हैं। जो लोग वहां अपना बसेरा बना चुके हैं। उनको पहले पुनर्वासन की व्यवस्था की जाएगी। उसके बाद अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ