लोकसभा उपचुनाव को लेकर सरकारी जगहों से राजनीतिक बैनर पोस्टर झंडा हटाया गया




आसनसोल : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की अधिसूचना 17 मार्च को जारी की जाएगी। लेकिन उसके पहले ही जिला प्रशासन चुनाव आचार संहिता को कड़ाई के साथ लागू करने पर तत्पर दिख रहा है। क्योंकि मंगलवार से ही सरकारी जगह पर लगाए गए राजनीतिक बैनर पोस्टर खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार सुबह से आसनसोल के भगत सिंह मोड़ और पुलिस लाइन इलाके में सरकारी जगहों पर टंगे हुए राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर और झंडे को सरकारी कर्मचारियों ने खोलने का कार्य शुरू कर दिया। इस मौके पर कार्य कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता के तहत सरकारी जगहों पर राजनीतिक दलों का बैनर पोस्टर या झंडा नहीं लगेगा। इसलिए जो बैनर पोस्टर झंडा लगाए गए हैं। उन्हें हटाया जा रहा है। आज इस क्षेत्र में किया जा रहा है। लेकिन बुधवार से पूरे संसदीय क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों से राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर और झंडे हटाए जाने का कार्य जारी रहेगा।इसके अलावा जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए और भी कई कदम उठा रहा है।वहीं पुलिस प्रशासन ने उप चुनाव को देखते हुए जगह जगह पर नाका चेकिंग भी शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात