बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंचल में पानी के लिए मचा हाहाकार, पंचायत की तरफ से किया गया था पीएचई विभाग का घेराव, अभी तक नहीं हुआ समस्या का समाधान




रानीगंज-गर्मी शुरू होते ही पानी को लेकर हाहाकार शुरू हो गया है. रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले ग्रामों में वर्षो से  पानी की समस्या देखी जाती है. लोगों का कहना है कि रोटी कपड़ा मकान मनुष्य की मूलभूत सुविधाएं होती है, लेकिन पानी जिसे जीवन कहा जाता है इसके लिए हमें तरसना पड़ता है.माकपा के शासनकाल से पहले से ही यहां के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है की हमारे इलाके में नल तो बनाए गए हैं लेकिन इसमें पानी नहीं आता है, और अगर पानी आता भी है तो वह गंदा पानी रहता है, ऐसी स्थिति में हम लोग पानी के लिए दर-दर भटकते रहते हैं, स्थानीय एक महिला का कहना है की पानी के लिए अगर वे लोग दूसरे इलाके जाती है तो वहां भी पानी लेने नहीं दिया जाता है, उन्होंने कहा कि कई बार पंचायत में शिकायत करने के बावजूद भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. हालांकि इस विषय पर बल्लभपुर उप-प्रधान सीधान मंडल ने कहा कि पंचायत की तरफ से हर एक इलाके में टैंकर से पानी देने की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन यह काम पीएचई विभाग का है.पीएचई विभाग की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा. लेकिन अभी तक इस पर कोई हल नहीं निकला है.उप प्रधान ने कहा की पंचायत प्रधान विनोद नोनिया ने खुद पानी की समस्या को लेकर पीएचई विभाग का घेराव किया था . जितना संभव हो रहा है पंचायत अपने फंड से लोगों की पानी की समस्या को हल करने की कोशिश कर रहा है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात