मंत्री मलय ने किया तृणमूल कार्यालय का उद्घाटन




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड स्थित जहांगीरी मोहल्ला में वार्ड तृणमूल कांग्रेस का कार्यालय का उद्घाटन राज्य की कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने फीता काटकर की। इस मौके पर घोषित उपमेयर वसीम उल हक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सैयद अफरोज फंसाबी आलिया आदि उपस्थित थे।इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि इस वार्ड में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय नहीं था। आज यहां कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। इस वार्ड में हमारा पार्षद नहीं है।लेकिन विधायक भी प्रमाण पत्र दे सकता है। इस कार्यालय में मैं सभी सर्टिफिकेट रखूंगा। लोग यहां से सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि जिस तरह हिंदू के लिए मंदिर, मुस्लिम के लिए मस्जिद, ईसाई के लिए चर्च, सिखों के लिए गुरुद्वारा होता है। उसी तरह किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए उसका कार्यालय होता है। इसलिए इस कार्यालय को प्रतिदिन खुलना चाहिए। जिसका दायित्व सैयद अफरोज और शाहिद को दिया जाता है।यह लोग इसका देखरेख करेंगे। मंत्री ने कहा कि सामने लोकसभा का उपचुनाव है। इस चुनाव में विधानसभा से भी अधिक वोट देकर तृणमूल प्रत्याशीशत्रुघ्न सिन्हा को जीत दिलवाइए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन