चुनाव से पहले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों का रूट मार्च, लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की



जामुड़िया-आगामी 12 अप्रैल आसनसोल लोकसभा उपचुनाव होने हैं, इसके लिए जहां सभी पार्टियों द्वारा तैयार की जा रही है, वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए  मंगलवार रात से ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने रानीगंज और जामुड़िया के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया. अर्धसैनिक बलों का रूट मार्च जामुड़िया थाना से शुरू होकर बाजार होते हुए नंदी रोड, दामोदरपुर, मंडलपुर बाईपास होते हुए बोरिंगडांगा शांतिनगर तक किया गया. अपने रूट मार्च में अर्धसैनिक बलों ने लोगों से बिना डर के मतदान करने का अनुरोध किया,  रानीगंज में भी बड़ा बाजार होते हुए एनएच 60 सहित रानीगंज के पूरे इलाके में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने रूट मार्च किया और लोगों को चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की.इस दौरान रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुशांत कुमार चटर्जी ने कहा कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों रूट मार्च के साथ ही मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है. इस मौके पर जामुड़िया थाना प्रभारी संजीव दे, सहायक अपर निरीक्षक जितेन कुमार योगी, पंचानन माझी उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन