तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे रानीगंज, निकाली गई चुनावी रैली, लोगों ने की फूलों की वर्षा



रानीगंज- लोकसभा चुनाव में अब मात्र 15 दिन ही बाकी बचे हैं, ऐसे में सभी राजनैतिक दल जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं. टीएमसी की तरफ से इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा गया है,टीएमसी पार्टी प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है. होली के बाद आसनसोल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. रविवार अपने चुनाव प्रचार के लिए तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा रानीगंज पहुंचे, यहां राजबाड़ी मोड़ से गाड़ी में सवार होकर चुनावी रैली निकाली गयी. रैली में भारी संख्या में टीएमसी कर्मी समर्थक और नेता मौजूद थे. रैली के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा पर फूलों की वर्षा की गई. बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए लोग घर से बाहर निकल आए, सड़क के दोनों ओर उन्हें देखने वालों की लंबी कतारें लग गई. लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे.वहीं तृणमूल उम्मीदवार ने हाथ जोड़कर लोगों से आने वाले लोकसभा उपचुनाव में जीत दिलाने की अपील की. चुनावी रैली रानीगंज रेल स्टेशन तक गई.रैली में  रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रांनीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव के अलावा रानीगंज के सभी पार्षद  कार्यकर्ता उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात