पुलिस ने हथियार रखने के आरोप में डालुरबांध निवासी संजय मोदी को किया गिरफ्तार
पांडवेश्वर ---आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में मात्र कुछ दिन पूर्व पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के डालुरबांध इलाके से पांडवेश्वर पुलिस ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और देशी रायफल बरामद किया गया. घटना से इलाके में हड़कंप। मच गया. राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोप शुरू हो गया है. रामपुरहाट की घटना के बाद ममता बनर्जी ने पुलिस को राज्य भर में अवैध हथियार बरामद करने का निर्देश दिया था. इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी बीच राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बम सहित विभिन्न आग्नेयास्त्र बरामद किया जा रहा है. गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद रविवार रात पांडवेश्वर थाना की पुलिस ने केंदा ग्राम पंचायत के संख्या आठ में छापेमारी की. संजय मोदी के घर से 60 राउंड कारतूज, गोला बारूद और छह देशी राइफलें बरामद की गईं. संजय मोदी को अवैध रूप से आग्नेयास्त्रों के भंडारण रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया . स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरोपी ईसीएल के पांडवेश्वर एरिया में निजी सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था.आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ताहिद अनवर ने सोमवार को पांडवेश्वर थाने में हथियार बरामद होने की जानकारी पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से हथियारों के भंडार के बारे में सूचना मिली थी. पांडवेश्वर थाने की पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू करते हुए, संजय मोदी को हथियारों रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को सोमवार दुर्गापुर कोर्ट ले जाया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए दस दिन के रिमांड पर लिया जाएगा. इस बीच आसनसोल लोकसभा के उपचुनाव से पहले इलाके में भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की घटना से सियासी घमासान शुरू हो गया है.

0 टिप्पणियाँ