दुर्गापुर के जामगोड़ा जंगल में भयावह आग

आग लगी में हजारों कीमती वृक्ष जलने से लाखों की क्षति





दुर्गापुर: दुर्गापुर महकमा के फरीदपुर ब्लॉक अंतर्गत प्रतापपुर ग्राम पंचायत के जामगोड़ा इलाके में शुक्रवार को अचानक आग लगी से हजारों की संख्या में कीमती पेड़ जलकर राख हो गए. आग लगी की भयावह लपटे को देख आसपास के ग्राम इलाके में रहने वाले लोगों में भय और दहशत व्याप्त हो गया . खबर मिलते ही पंचायत उप प्रधान संजय मुखोपाध्याय , जिला परिषद के अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी, सहित ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हुई. एवम घटना की सूचना पुलिस एवं दमकल विभाग को दी गई. समाचार लिखे जाने तक दमकल की दो गाड़ी आग बुझाने का प्रयास में जुटी थी. उल्लेखनीय है कि प्रतापपुर ग्राम पंचायत के जामगोड़ा इलाके में पंचायत के अधीन सौ दिन योजना के तहत 9 हेक्टर जमीन पर 3650 पौधे कीमती पौधे लगाए गए थे. जिनकी पेड़ पौधे को लगाने में करीब 22 लाख खर्च किए गए थे. शुक्रवार ग्रामीणों ने देखा कि जंगल में लगे झाड़ियों में अचानक आग जल रही है . लोगो ने देखा की आग की लपटें कीमती पेड़ों को अपने चपेट में ले लिया है. जिससे कीमती पेड़ धू-धू करके जल रही हैं. कर्माध्यक्ष सुजीत मुखर्जी ने बताया कि आग की चपेट में कीमती पेड़ जैसे आम, जामुन , कटहल , सोनाचूरी समेत करीब 3000 से अधिक पेड़ नष्ट हुए हैं . जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है, आग किस कारणों से लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. आग लगी कि कारणों के लिए पंचायत की ओर से जांच कमेटी बनाई जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात