आसनसोल : आसनसोल के लोको ग्राउंड के निकट को रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल द्वारा निर्मित यात्री शेड का जीर्णोद्धार के बाद गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस शेड को 1938 में रोटेरियन के सदस्य लोग बनाए थे। इस शेड की जर्जर स्थिति को देखते हुए आसनसोल रोटरी क्लब की ओर से इसकी मरम्मत कार्य कर कर एक नया लुक दिया। यहां यात्रियों लोगों को बैठने के लिए सुविधा है। मौके पर क्लब के अध्यक्ष अभिषेक डोकानिया, रुचिका डोकानिया, सात्विक लाल, विश्वजीत घोष, अमिताभ घोष, मनदीप सिंह लाली आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ