रानीगंज- रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन तय तिथि के अनुसार रविवार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. 23 सीटों के लिए हुए इस चुनाव में कुल 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है.रांनीगंज व्यवसाय समिति (आरबीसी ) की तरफ से 23 प्रत्याशी थे. जबकि विपक्ष से 6 उम्मीदवार आरबीसी के खिलाफ खड़े हुए है. वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राकेश मिश्रा चुनावी मैदान में खड़े हैं.मुख्य चुनाव आयुक्त सुरेश सरायां ने बताया कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के लिए कुल 1074 मतदाता हैं, जिनमें 776 मतदान पड़े हैं. सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. सोमवार सुबह 10:00 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिनमें 5 टेबल पर 25 करके मतपत्र गिनती किये जायेंगे, 31राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी.
चुनाव के लिए पहले से ही चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन को पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था. रानीगंज व्यवसायिक समिती यानी आरबीसी की तरफ से आदित्य विक्रम केजरीवाल, अजीत कुमार क्याल, अनिल लुहारुवाला, अंकित सराफ, अरुमय कुंडू, विमल लोधा, दीपक जलान, दिनेश कुमार दारूका, गौरव केडिया, हर्षा बाजोरिया, कैलाश कुमार मोदी, मनोज केसरी, मुकेश कुमार दारूका, राजेश कुमार गनेड़ीवाला, राम प्रसाद गुप्ता, रमेश कुमार लॉयल्का, ऋषि गोयनका, रोहित खेतान, रूबी गढ़वाला, शरद जगनानी, शरत कनोडिया, सुधीर अग्रवाल, विष्णु खेतान है. जबकि विपक्षी दल से आयुष शराफ, विनोद गुप्ता, गौरी शंकर बाजोरिया, संजय कुमार डालमिया, शताब्दी अधिकारी और उज्जवल कुमार मंडल है.इन दोनों दलों के अलावा निर्दलीय से राकेश शर्मा भी चुनावी मैदान में हैं. आरबीसी की तरफ से इस बार सबसे कम उम्र की उम्मीदवार के तौर पर हर्षा बाजोरिया को आरबीसी उतारा गया है. हर्षा का कहना है कि सबसे कम उम्र की उम्मीदवार होने की वजह से लोग यह ना समझे कि मुझे अनुभव नहीं है या मैं चेंबर के कार्य को समझ नहीं पाऊंगी जितनी संभव हो सके मैं व्यवसाई वर्ग के साथ खड़ी होकर उनकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करूंगी. वहीं आरबीसी के खिलाफ खड़े विपक्षी उम्मीदवार उज्जवल मंडल ने कहा कि इस चुनाव का कोई मतलब नहीं है, हमारी तरफ से सिर्फ 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है और उनके 23, ऐसे में जीत तो उनकी तय है, लेकिन फिर भी हमें आशा है कि 6 की 6 सीट हमें मिले.इस निर्वाचन से चैम्बर को आर्थिक नुकसान भी हुआ है.आर बी सी की और से चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा कि संगठन में गुटबाजी हो रही है उसे जल्द निपटाने का काम किया जाएगा, इसके साथ ही विपक्षियों द्वारा चुनाव को लेकर बातचीत ना करने के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया. पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खैतान ने कहा कि इस बार के चुनाव में मात्र 6 प्रत्याशी निर्दलीय रूप में आए हैं. आशा करता हूं कि आने वाले समय में गुटबाजी खत्म हो जाएगी. जो अच्छे लोग हैं चेंबर के प्रति समर्पित हैं वह लोग ही आगे आएंगे. क्योंकि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक गरिमा है यह गरिमा बनी रहे यह प्रयास हम लोगों का होगा.









0 टिप्पणियाँ