रानीगंज-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई घटना के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा. रानीगंज के तृणमूल यूथ कांग्रेस की तरफ से राजबाड़ी मोड़ और सियारसोल मोड में नेशनल हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया.करीब 10 से 15 मिनट तक विरोध प्रदर्शन चलने के दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. बाद में प्रदर्शन समाप्त होने पर गाड़ियों की आवाजाही काफी देर बाद सामान्य रूप से सुचारू हुई. प्रदर्शन के दौरान युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष शुभो भट्टाचार्य ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा हमारे देश में सभी को अपनी बात कहने का पूरा हक है ,लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप किसी का अपमान करें.बीजेपी शासित राज्य में जिस तरह से मुख्यमंत्री का अपमान किया गया, यह निंदनीय है. बीजेपी बड़ी-बड़ी बातें पश्चिम बंगाल में आकर करती है तो फिर उनके राज्य में आखिर इस तरह की घटना कैसे घटित हो गई. इस प्रदर्शन में 34 नंबर वार्ड के पार्षद ज्योति सिंह, बापी खान, मीर बसर,अमित मोर, शिवम लाहा, तिथास बनर्जी, राहुल पाल, प्रियो पाल आदि उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ