रानीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स केकार्यकारिणी समिति के चुनाव में एक बार फिर से आरबीसी ने जीत हासिल कर ली है.वहीं विपक्ष के सभी छह उम्मीदवारों तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार को पराजय की मुंह देखनी पड़ी. को च सोमवार सुबह 10:00 बजे से मतगणना शुरू हुई जो शाम तक जारी थी। रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में कुल 1074 मतदाताओं में 776 मतदान पड़े थे.सोमवार मतगणना के दौरान 46 मतदान कैंसिल कर दिए गए यानी कुल 730 मतदान को लेकर गिनती शुरू की गई.5 टेबल में 29 राउंड में मतगणना सम्पन्न हुई. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में निर्दलीय से लेकर विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो गया. आरबीसी ने 23 सदस्यों को चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट रोहित खेतान को मिले. 580 वोट पाकर रोहित खेतान प्रथम स्थान पर रहे, जबकि 556 वोट मनोज केसरी को मिले, 549 वोट पाकर आदित्य विक्रम केजरीवाल तीसरे स्थान पर रहे.चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव आयुक्त सुरेश सरायां, सहायक प्रमोद जैन, अधिवक्ता रत्ना पानी मुखर्जी ने सभी विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया.इस जीत पर रोहित खेतान ने कहा कि जो पिछले 1 सालों से आरबीसी ने व्यवसाई वर्ग के लिए काम किया है उस काम को पसंद किया गया है. और इसी का नतीजा है आज पूरी आर बी सी की टीम जीत हासिल किया है.उन्होने चैम्बर के सदस्यों के गुटबाजी को लेकर कहा कि मतदाताओं ने यह साफ जाहिर कर दिया कि वह किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं चाहती है.

0 टिप्पणियाँ