तृणमूल पार्टी कार्यालय का किया गया उद्घाटन, विधायक ने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी को जीत दिलाने का लिया लक्ष्य






जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी इलाके स्थित रेल गेट के पास  टीएमसी कार्यालय का उद्घाटन किया गया .इसके साथ ही आने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर एक कर्मी सभा का भी आयोजन किया गया. तृणमूल पार्टी कार्यालय का उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह के हाथों किया गया. उद्घाटन के दौरान विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि जामुड़िया इलाके में 44 वर्षो से सीपीआईएम का कब्जा था इसलिए यहां तृणमूल का पार्टी कार्यालय भी नहीं था, नतीजा कभी केकेएसी कार्यालय, तो कभी स्थानीय किसी स्कूल में टीएमसी कर्मियों को बैठक करनी पड़ती थी, पर अब पार्टी कार्यालय बनने से इस तरह की परेशानी यहाँ के कार्यकर्ताओं को नहीं होगी.12 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा उपचुनाव होने हैं इसके लिए बूथ स्तर तक के हर एक कर्मी को जी तोड़ मेहनत करनी होगी. विधानसभा चुनाव में जिस तरह से जामुड़िया क्षेत्र से टीएमसी ने जीत दर्ज की है उसी तरह आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भी तृणमूल प्रत्याशी को जीत दिलानी होगी.इस कार्यक्रम में जामुडिया ब्लॉक 2 के तृणमूल अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य, लतीफा काजी, राजू मुखर्जी, दुलाल माझी, विकास मंडल, खालिद अंसारी, संजय चौधरी, सोहराब अली खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन