अवकाश ग्रहण करने वाले 3 ईसीएल कर्मियों का सम्मान समारोह का आयोजन



जामुड़िया-ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के नीम डांगा प्रोजेक्ट स्थित  सातग्राम इंक्लाइंन में रिटायर हो रहे तीन कर्मी को सम्मानित किया गया. कोलियरी प्रांगण में इलेक्ट्रीशियन दिलीप चंद्र, ट्रामर अजीत बाउरी, हॉलेज ऑपरेटर अशोक सिंह को ईसीएल का प्रमाण पत्र, फूलों की माला पहनाकर, मिठाई देकर सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में श्रमिक नेता जय कृष्ण मिश्रा ने कहा कि लोग जहां भी एक साथ काम करते हैं  आपस में एक रिश्ता बन जाता है जो कि एक परिवार जैसा होता है, परिवार का एक भी सदस्य अगर घर को छोड़कर जाता है तो दुख होता है, लेकिन  विदाई जीवन का नियम है ,इसलिए दिल पर पत्थर रखकर हमें अवकाश ग्रहण करने वाले कर्मियों को विदा करना पड़ता है.उन्होंने  कहा कि मैं ईसीएल के उच्च अधिकारियों से अनुरोध करता हूं अवकाश ग्रहण करने वाले कर्मियों को ईसीएल की तरफ से मेडिकल सुविधा के लिए 40000 रुपए काटे जाते हैं, इसलिए उनकी मेडिकल सुविधा का ख्याल रखा जाए साथ ही उन्हें भी स्वास्थ्य कार्ड जैसा मेडिकल कार्ड दिया जाए ताकि उन्हें इलाज कराने में कहीं भी किसी भी तरह की परेशानी ना हो.साथ ही बकाया राशि की भी भुगतान जल्द से जल्द करने पर जोर दिया गया.इस कार्यक्रम में मैनेजर महेंद्र कुमार, सेफ्टी ऑफिसर सुशांतो राणा, नितेश तिर्की, संदीप राय, जेके मिश्रा, गौतम चट्टराज, सुशील कुमार दे, उत्पल मुखर्जी सहित सभी श्रमिक उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात