आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए जामुड़िया के 13 महिला वार्डों की अध्यक्षों ने की बैठक, टीएमसी को जीत दिलाने का लिया लक्ष्य



जामुडिया-आसनसोल लोकसभा उपचुनाव 12 अप्रैल को होगा .इसके लिए टीएमसी की तरफ से उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं.आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को बनाया गया है.शत्रुघ्न सिन्हा का नाम घोषित होने से टीएमसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. जामुड़िया ब्लॉक 1 के तृणमूल महिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 13 वार्डो की सभी महिला अध्यक्षों को साथ लेकर एक बैठक की गयी. यह बैठक वार्ड नंबर 7 के मंडलपुर ग्राम में संपन्न हुई. बैठक के बाद दीवार लेखन का काम शुरू किया गया. बैठक के बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक 1 की महिला अध्यक्ष राखी कर्मकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हर एक चुनाव में जिस तरह से तृणमूल महिला कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है. उसी तरह इस चुनाव में भी मेहनत कर टीएमसी को जीत दिलानी है. इस दौरान राखी कर्मकार,नंदिता चटर्जी, मोना मुखर्जी, सपना चौधरी, मिन्नती बाउरी, उषा कुम्भकर, जोशना माझी, उमा बाउरी, टूसी कुंभकर, रीता बाउरी उपस्थित थी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन