रानीगंज-रानीगंज शहर व्यवसायियों का शहर है. इसलिए यहां ज्यादातर बच्चे सीए पास करने का ख्वाब देखते हैं. इसे पूरा भी करते हैं. पिछले कुछ सालों में नजर डालें रानीगंज शहर चार्टर्ड अकाउंटेंट का शहर बन चुका है.
लगभग हर गली हर मोहल्ले के एक घर में सीए पास व्यक्ति आपको मिल ही जाएगा.एक बार फिर से रानीगंज शहर से पास हुए परीक्षार्थियों ने इसे सच साबित कर दिखाया है. रानीगंज शहर के व्यवसाई अनिल कुमार डालमिया के इकलौते बेटे मधुसूदन डालमिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता हासिल किया. मंगलवार इलाके के व्यवसायियों की तरफ से मधुसूदन डालमिया को सम्मानित किया गया.मधुसूदन के पिता अनिल कुमार एवं शोभा देवी ने बताया कि उनके बेटे ने उनके बरसो की इच्छा को पूरा कर दिया है. वहीं मधुसूदन का कहना है कि माता-पिता के आशीर्वाद और उनके दृढ़ संकल्प से ही आज वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं, मधुसूदन आगे केंपस इंटरव्यू के माध्यम से किसी बड़े प्रतिष्ठान में कार्य करना चाहते हैं.

0 टिप्पणियाँ