व्यापारी भी कोविड योद्धा हैं- स्मृति ईरानी




केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आज देश के व्यापारिक समुदाय से वैश्विक चुनौतियों का सामना करने की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत अपने मौजूदा व्यापार मॉडल को उन्नत और आधुनिक बनाने का आह्वान किया। वह देश के शीर्ष 150 ट्रेड लीडर्स को संबोधित कर रही थीं, जो कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन के लिए एकत्रित हुए थे।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती ईरानी ने व्यावसायिक समुदाय को मजबूत करने और व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के नए और अभिनव तरीकों को अपनाने और स्वीकार करने के लिए जागरूकता प्रदान करने के लिए कैट की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के व्यापारियों ने हर बार जब भी जरूरत पड़ी है, बलिदान दिया है चाहे वह स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन हो या देश का सामाजिक आर्थिक विकास हो या पिछले दो वर्षो में कोरोना काल मे भारत के लोगों को दैनिक उपभोग्य वस्तुएं उपलब्ध कराने की जरूरत को पूरा करना हो। स्वयं तकलीफ झेलते हुए व्यापारी ने हमेशा देश की उन्नति और प्रगति के लिए हर विषम परिस्थितियों में खड़े रहे है।उन्होंने व्यापारिक नेताओं से उन व्यापारियों का दस्तावेजीकरण करने का आह्वान किया, जिन्होंने आर्थिक, धार्मिक, शैक्षिक या किसी अन्य क्षेत्र में सामाजिक विभिन्न क्षमताओं में देश की सेवा की है।भारत के व्यापारियों के पास देश की सेवा करने की विरासत है। भामाशाह और लाला लाजपत राय को याद करते हुए उन्होंने कई अन्य लोगों को याद किया, जो कभी भी अपना महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने व्यापारियों को "कोविड वारियर्स" के समकक्ष बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात