अंडाल---: अंडाल ब्लॉक के सेंट्रल काजोरा स्थित बीएड काॅलेज के समीप काजोडा ग्राम पंचायत के सहयोग से स्वामी विवेकानंद शिशु उथ्थान पार्क का शुभारंभ किया गया.
इस पार्क का उद्घाटन रानीगंज के विधायक तापस बंद्योपाध्याय ने फीता काटकर और स्वामी विवेकानंद के स्टेचू का उद्घाटन कर किया. इस अवसर पर उनके साथ अंडाल बीडीओ सुदीप्त बिश्वास, संयुक्त बिडिओ तपन चक्रवर्ती, जिला परिषद काॅमैंटर कांचन मित्रा, जिला परिषद सदस्य विष्णुदेव नोनिया, काजोडा ग्राम पंचायत प्रधान पान किष्टो नोनिया, उप प्रधान प्रदीप भंडारी, कौशल सिंह, फागुनी हरिजन, श्रवण कुमार पासवान,पूर्व पंचायत समिती के अध्यक्ष शुभाशीष चक्रबर्ती तथा सभी पंचायत सदस्य और पूर्व पंचायत सदस्य गण और कार्यक्रम के आयोजन कर्ता मलय चक्रबर्ती तथा अन्य सदस्य गण मौजूद रहे.सभी का स्वागत स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया.
पार्क उद्घाटन के अवसर पर अंडाल बिडिओ ने एक गीत गाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया. उन्होने पार्क बनवाने के लिए पंचायत सदस्य मलय चक्रवर्ती की सराहना किया और इसके विस्तार के लिए विधायक तापस बंद्योपाध्याय को सहयोग करने के लिए आवेदन किया, ताकी भविष्य में पार्क एक बढ़िया यादगार बन सके.
विधायक तापस बंद्योपाध्याय ने कहा इस शिशु उधान पार्क ऐसा पार्क बनेगा जो एक दर्शनीय स्थल के रूप में जाना जायेगा, इसके लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिती और जिला परिषद का भी अहम योगदान रहेगा,मलय चक्रवर्ती ने कहा यह पार्क निर्माण में दो करोड रूपये का लागत आयेगी, तत्काल इसमें 28 लाख रुपए खर्च आई है.

0 टिप्पणियाँ