चलती स्कूटी में लगी आग




आसनसोल : आसनसोल  साउथ थानान्तर्गत बुधा इलाके में बुधवार को एक चलती स्कूटी में अचानक बुधवार को आग लग  गई। इस विषय पर स्थानीय लोगों ने बताया कि ने बताया कि  एक महिला आसनसोल के बीसी कॉलेज से गिरजा मोड़ की ओर जा रही थी तभी बुधा के निकट स्कूटी के नीचे से आग की लपटें निकलने लगी। जिससे महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाने के लिए तुरंत स्कूटी छोड़कर दूर जा खड़ी हुई। जिसके बाद स्कूटी में और तेजी से आग की लपटें निकलने लगी। स्थानीय लोगों ने जलती हुई स्कूटी देखने के बाद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, परंतु आग की लपटें कम नहीं हुई। जब तक पुलिस एवं दमकल विभाग को खबर की जाती स्कूटी पूरी तरह से जल गई। घटना की जानकारी पुलिस एवं दमकल विभाग को दी गई पुलिस एवं दमकल विभाग ने घटनास्थल पर आकर स्कूटी में बची-खुची आग को बुझा दिया। स्कूटी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन