दुर्गापुर-दुर्गापुर के विधान नगर में शूटिंग क्लब का उद्घाटन किया गया। दुर्गापुर पूर्व के विधायक प्रदीप मजूमदार ने शूटिंग क्लब का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा की शूटिंग क्लब खोले जाने से अब दुर्गापुर के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी क्योंकि शूटिंग सीखने के लिए यहां के लोगों को आसनसोल जाना पड़ता था। 2008 में शुरू हुए टेनिस क्लब में अब लोग निशानेबाजी भी सीख सकेंगे। उद्घाटन के बाद खुद विधायक प्रदीप मजूमदार अपने दोस्तों के साथ निशानेबाजी करते नजर आए। वही शूटिंग क्लब के उद्घाटन से दुर्गापुर के लोगों में खुशी देखी गई। शूटिंग क्लब में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी प्रशिक्षण लेकर अपना जलवा बिखेर सकेंगी।

0 टिप्पणियाँ