रानीगंज-रहस्यमय तरीके से गायब 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस की तत्परता और रानीगंज बाशिंदाओ की सहायता से आखिरकार बरामद कर लिया गया.
मिली जानकारी बुधवार रात के गायब होने की खबर जैसे ही चारों ओर फैली वैसे ही उसके परिजन एवं उसके मुहल्ले आमरसोता निवासी उसकी खोज में जुट गये. रानीगंज थाना एवं पंजाबी मोड़ फाड़ि पुलिस को भी नाबालिका की गुमशुदगी की खबर दी गई.गुरुवार प्रातः उक्त किशोरी को घर सकुशल वापस लाने की मांग को लेकर पंजाबी मोड़ फाड़ि के सामने उसके परिजन एवं मुहल्ले के लोग ने प्रदर्शन किया.पुलिस द्वारा उसे शीघ्र वापस लाने का आश्वासन दिए जाने के पश्चात विरोध समाप्त हुई थी.रांनीगंज थाना के तरफ से ही इसकी खबर रानीगंज पीर बाबा मेला कमेटी के को भी दी गयी जहां कमिटी के लोगों ने भी किशोरी को बरामद करने के लिए चारों तरफ उसकी तस्वीर लगाना शुरू कर दिए. तस्वीर लगाने की तरकीब आखिरकार काम में आ गयी और रोनाई शरीफ के रहने वाले दो फेरीवालों ने उस नाबालिग छात्रा को दुर्गापुर स्टेशन के पास घूमते हुए देखा .इसके बाद रानीगंज थाना की पुलिस को खबर दी गई, जहां बिना देर किए रानीगंज थाने की पुलिस दुर्गापुर स्टेशन पहुंची और नाबालिका को बरामद करने के साथ ही दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त किशोरी को किस साजीश के तहत ले जाया गया था,इसकी जांच पुलिस कर रही है .वहीं गुरुवार नाबालिका के परिवार वालों ने अपनी बेटी को वापस पाकर काफी खुश हुए वहीं रानीगंज थाना को धन्यवाद भी दिया
क्या हुई थी घटना-
15 वर्षीय गायब हुए किशोरी के पिता ने बताया के बुधवार रात्रि लगभग साढ़े 8 बजे किशोरी अपने घर से घूमने के लिए निकली थी,उसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटी,तो उसके परिजन उसकी खोज में निकले तो किसी ने बताया कि एक व्यक्ति उसे मोटरसायकिल से लेकर चला गया.किशोरी के पिता ने रांनीगंज के बक्तारनगर के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति कार्तिक मण्डल के विरुद्ध उसे अगवा करने के आरोप लगाया,पंजाबी मोड़ पुलिस फाड़ि ने कार्तिक मण्डल सहित एक अन्य को हिरासत में लिया .

0 टिप्पणियाँ