आसनसोल मंडल में जामताड़ा और बोडमा स्टेशनों के बीच समपार फाटक की जगह ओवर ब्रिज का निर्माण



 आसनसोल : समपार फाटक संख्या 9/बी/टी झारखंड के जामताड़ा जिले में जामताड़ा और बोडमा स्टेशनों के बीच स्थित है। 2012-2013 में समपार को समाप्त कर सड़क उपरि पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। निर्माण कार्य 05.03.2016 को शुरू किया गया था और अब पूर्व रेलवे के निर्माण विभाग द्वारा 28.93 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा कर लिया गया है।

रोड ओवर ब्रिज झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग - 419 और राज्य राजमार्ग के बीच स्थित है। इस रोड ओवर ब्रिज के निर्माण और चालू होने से सभी प्रकार के सड़क वाहनों और उपयोगकर्ताओं के लिए सुगम और भीड़भाड़ मुक्त आवाजाही की सुविधा उपलब्ध होगी। अब इस मार्ग से बड़े वाहन भी गुजर सकते हैं। साथ ही यात्रा का समय कम हो जाएगा क्योंकि वाहनों को इस व्यस्त समपार पर प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होगी। समपार को बंद करने से सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ेगी। इस प्रकार से इस रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से सामान्य रूप से झारखंड और विशेष रूप से इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

रेलवे के दृष्टिकोण से, इस व्यस्त समपार को बंद करना भारतीय रेलवे के अपने मौजूदा नेटवर्क से मानवयुक्त समपारों को हटाने के लक्ष्य की प्रतिबद्धता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे यात्री और मालगाड़ियों की सुरक्षा में काफी वृद्धि होगी। इसके अलावा, यह मानवयुक्त समपार के संचालन और रखरखाव की लागत को प्रति वर्ष 20 लाख रुपये तक बचाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात