नजरुल विद्यापीठ प्रांगण में कविता पाठ उत्सव का आयोजन






जामुड़िया-चुरुलिया के नजरुल विद्यापीठ में "स्वदेश साहित्य पत्रिका" और "तबुटुकून" शिल्प साहित्य सहयोगिता की ओर से कविता पाठ का आयोजन किया गया. चुरुलिया के नजरुल विद्यापीठ को कवि तीर्थ स्थल के नाम से भी जाना जाता है. रविवार कविता पाठ में भाग लेने के लिए कोलकाता से दीपनीता, बोलपुर शांतिनिकेतन से पापिया गांगुली, दुर्गापुर से राजीव घाटी आसनसोल से सजल बॉस राय, रूपनारायणपुर से कल्याण भट्टाचार्य, बर्नपुर और बीरभूम से भी कई कविता प्रेमी भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे.कविता पाठ के शुरुआत से पहले नज़रुल और रविंद्र नाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित किया गया, इसके बाद प्रदीप जलाकर इसका शुभारंभ हुआ.उत्सव मौके पर संचालक काजी अख्तर ने कहा कि यहां कविता पाठ बड़े ही उत्साह के साथ किया जाता है, यह कार्यक्रम पहले 1 सप्ताह तक चलता था ,जिसमें दूर-दूर से कवि भाग लेने पहुंचते थे लेकिन कोरोना की वजह से अब इस उत्सव का रूप संक्षिप्त कर दिया गया है. मौके पर रियाजुल करीम शेख, जहरुदीन खलील शाहा, तारकनाथ मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात