बीजेपी की तरह टीएमसी ने भी चलाया चुनाव प्रचार, भगवान भोलेनाथ से चुनाव में जीत की प्रार्थना की



रानीगंज-कोलकाता नगर निगम के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब टीएमसी की नजर आसनसोल नगर निगम चुनाव में है.टीएमसी आने वाले नगर निगम चुनाव में एक बार फिर से केएमसी चुनाव की जीत को दोहराने की तैयारी कर रही है. चुनाव में काफी कम वक्त रह गया है, और इसे पूरी तरह से उपयोग करने से टीएमसी पीछे नहीं हट रही है. रानीगंज के 37 नंबर वार्ड से खड़े टीएमसी उम्मीदवार रुपेश यादव ने गोपाल डंगाल पूरणमल के कई इलाकों में चुनाव प्रचार चलाया. इस दौरान टीएमसी टाउन अध्यक्ष रूपेश यादव और टीएमसी उम्मीदवार ने इलाके के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ से अपने जीत की कामना की और टीएमसी को भारी मतों से जीत दिलाने की प्रार्थना भगवान भोलेनाथ से की. चुनाव प्रचार में रुपेश यादव के साथ साधन सिंह, बापी चक्रवर्ती, अनिल सिंह उपस्थित थे. वहीं दूसरी तरफ से 88 नंबर वार्ड टीएमसी उम्मीदवार नेहा साव कल के बाद आज गुरुवार भी चुनाव प्रचार करती दिखी. नेहा साव इस्ट कॉलेज पाड़ा सहित कई इलाकों में प्रचार करती दिखी. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की. चुनाव प्रचार कार्यक्रम में 88 नंबर वार्ड के टीएमसीपी यूथ प्रेसिडेंट राहुल पाल, सूरज बर्मन, मनोज तफादार, प्रियो पाल ,शंभू रुज आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात