सुरक्षा सामग्री की मांग को लेकर सफाई कर्मियों में रोष

कंटेनमेंट जोन एवं संक्रमित आवासों के समीप नाले का कर रहे सफाई





दुर्गापुर: दुर्गापुर नगर निगम के अधीन कार्यरत डीएमसी कैजुअल सफाई कर्मी यूनियन के सदस्यों ने निगम पर सुरक्षा सामग्री आवंटित नही करने का आरोप लगाया है. एवं निगम प्रबंधन को सुरक्षा सामग्री जैसे मास्क, सैनिटाइजर , पीपीई कीट, हैंड गलब्स , जूता जल्द आवंटन करने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि दुर्गापुर नगर निगम के 43 वार्ड में करीब 1752 अस्थाई सफाई कर्मी नियुक्त हैं, जो हर दिन विभिन्न इलाके के कूड़ा दान , नालो की गंदगी को वाहन में लाद कर उसे शहर से बाहर फेंकने का कार्य करते हैं. आरोप है कि निगम इन सफाई कर्मियों को किसी भी तरह का सुरक्षा सामग्री आवंटित नहीं कर रही है. यूनियन के सचिव सुभाष साहा, सफाई कर्मी उज्जवल रूईदास ने बताया कि शहर में करोना के बढ़ते प्रभाव के कारण सफाई कर्मियों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है . सफाई कर्मी जान जोखिम में डालकर शहर के गंदगी को साफ करने में जुटे हैं. दुर्गा पूजा के समय एक बार सफाई कर्मियों को सुरक्षा सामग्री वितरण की गई थी. लेकिन उसके बाद सुरक्षा सामग्री वितरण नहीं की जा रही है. जिससे सफाई कर्मियों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. ईस बारे में नगर निगम के एमआईसी( स्वास्थ्य विभाग ) राखी तिवारी ने कहा कि सफाई कर्मियों को नियमित सुरक्षा सामग्री प्रदान की जाती है. सफाई कर्मियों को विभागीय अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात