आसनसोल : आसनसोल के वार्ड संख्या 13 के सैकडों भाजपा समर्थक रविवार को तृणमूल में शामिल हो गए। राज्य मंत्री मलय घटक ने अपकार गार्डन स्थित अपने आवासीय कार्यालय में तृणमूल का झंडा पकड़ा कर पार्टी में शामिल कराया। तृणमूल में शामिल हुए लोगों ने कहा कि पहले हमलोग भाजपा समर्थक थे परंतु राज्य में ममता बनर्जी के विकास कार्यों को देखते हुए हमलोग आज तृणमूल में शामिल हुए हैं। इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा की वार्ड संख्या 13 के सभी भाजपा कर्मियों ने तृणमूल में योगदान दिया है। राज्य में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की धारा बह रही है उनके कार्यों से सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए दूसरे दलों को छोड़कर सब तृणमूल को समर्थन दे रहे हैं।कई बड़े छोटे भाजपा तथा अन्य पार्टियों के नेता तृणमूल में शामिल हुए हैं। आने वाले दिनों में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी वार्ड के भाजपा कर्मी तृणमूल में शामिल हो जायेंगे। भाजपा कार्यालय का ताला खोलनेवाला नहीं रहेगा। इस दौरान मौके पर अनिमेष दास, मदन चौबे, सुदीप चौधुरी, भानु बोस सहित आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ