रानीगंज-आदिवासियों के पर्व बदना के अवसर पर रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत बल्लभपुर ग्राम पंचायत के नूपुर स्तिथ आदिवासी मुहल्ला में रविवार को बल्लभपुर आंचलिक टीएमसी द्वारा 100 आदिवासी महिला पुरुषों को कम्बल ,चावल के साथ -साथ आदिवासी पारम्परिक वाद्य यंत्र धामसा,मादल प्रदान किये गये. इस अवसर पर रानीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया,पंचायत प्रधान ममता प्रसाद ,उप प्रधान सिधान मण्डल, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे.इस अवसर पर सिधान मण्डल ने कहा कि माँ माटी मानुष की सरकार में जो सम्मान और अधिकार आदिवासी सम्प्रदाय को मिले है,वह वामफ्रंट अपने 34 वर्ष के कार्यकाल में कभी नहीं दिया है.आदिवासियों का प्रमुख त्यौहार बदना पर्व है.टीएमसी कार्यकर्ता सभी धर्म के पर्व त्यौहार को मिल जुल कर मनाते है,यहाँ भी उसी परम्परा को निभा रहे है.

0 टिप्पणियाँ