प्रगतिशील बाउरी समाज के जिला अध्यक्ष ने नेताजी क्लब के सदस्यों को सौंपा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट






रानीगंज-रानीगंज विधानसभा अंतर्गत मंगलपुर गांव के बाउरी पाड़ा में बनाए गए नेताजी संघ क्लब का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट गुरुवार क्लब के सचिव के हाथों सौंपा गया। प्रगतिशील बाउरी समाज के जिला अध्यक्ष समीर बाउरी ने कहा कि मुझसे नेताजी क्लब के सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन ना होने की चिंता जाहिर की थी, जिसे विचार विमर्श कर 10 दिन के अंदर मैंने क्लब के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को बनवा कर उनके सदस्यों को सौंप दिया। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिलने से क्लब के सदस्यों ने प्रगतिशील बाउरी समाज के जिलाध्यक्ष समीर बाउरी का शुक्रिया अदा किया। समीर बाउरी ने आगे कहा कि क्लब की तरफ से आगे जो भी कार्यक्रम होंगे उसमें जितना संभव हो सके मैं सहयोग करूंगा। आज के इस कार्यक्रम में प्रगतिशील बाउरी समाज के सदस्य शिबू बाउरी, श्यामल बाउरी, काजल बाउरी, संग्राम बाउरी,संजय बाउरी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात