बंग जननी वाहिनी के कार्यक्रम में मंत्री मलय शामिल कहा-महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री ने बनवाई महिला कोर्ट




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड स्थित पलाशडीहा पार्टी कार्यालय परिसर में पश्चिम बर्दवान जिला बंग जननी वाहिनी की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के कानून सह लोक निर्माण विभाग के मंत्री मलय घटक, तृणमूल प्रेदश सचिव वी शिवदासन दासु, निगम प्रशासनिक बोर्ड सदस्य श्याम सोरेन, तृणमूल नेता प्रबोध राय, बंग जननी वाहिनी के जिला अध्यक्ष अल्पना बनर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष सीके रेशमा रामकृष्णन, रीना मुखर्जी, लखी महतो, जीएस कमल सिंह सहित बंग जननी वाहिनी की तमाम सदस्यायें उपस्थित थी। बंग जननी वाहिनी की तरफ से मलय घटक सहित उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर और उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया। मंत्री मलय घटक ने बंग जननी वाहिनी सदस्यायों को उनके कार्यों के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कन्याश्री से लेकर लक्ष्मी भंडार जैसे कई योजनाओं की शुरुआत की है। इनका मकसद महिलाओं को स्वाबलंबी बनाना है।इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने राज्य में लाखों गोष्टीयां बनवाई है।पश्चिम बर्दवान जिले में 19500 से अधिक महिलाएं गोष्टीयां में कार्य कर रही हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महिला कोर्ट भी बनवा दी है। पूरे राज्य में 46 महिला कोर्ट बनाई गई है। जल्द ही महिला कोर्ट में कामकाज भी शुरू हो जाएगा। वहीं स्वास्थ साथी योजना सहित 64 ऐसी परियोजनाएं हैं।जिनसे महिलाओं के साथ साथ पूरे समाज को फायदा मिल रहा है । लक्ष्मी भंडारे योजना के तहत महिलाओं को 500 से 1000 रूपया प्रति माह उनके खाते में भेजा जा रहा है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा सुधरी है। उन्होंने बंग जननी वाहिनी की सदस्यायों को ममता बनर्जी सरकार की इन परियोजनाओं को जन जन तक पंहुचाने की हिदायत दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात