सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम के तहत जामुड़िया पुलिस ने मानव बंधन कर लोगों को किया जागरूक




जामुड़िया -- एडीपीसी द्वारा दो महीनों से चल रहे सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जामुड़िया थाना एवं जामुड़िया ट्रफिक थाना की ओर से सड़क दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. इस दौरान थाना मोड़ बस स्टैंड के निकट पुलिस ने आम जनता, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नेताओं को लेकर मानव बंधन का पालन किया. जामुड़िया पुलिस ने मानव बंधन के दौरान सभी को जागरूक करते हुए लोगों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए टिप्स दिए. पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क हादसों का मुख्य कारण ट्रफिक के नियमों को नहीं मानना है.हमें सही तरीके से ट्रफिक नियमों का पालन करते हुए दो चक्का वाहन चलाते समय हेलमेट पहना चाहिए, चार चक्का वाहन को चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करना चाहिए, सड़क पार करते समय ट्रैफिक सिग्नल देखकर सड़क पार करना चाहिए इसके आलावे ट्रैफिक के अन्य नियमों का भी पालन करना चाहिए. मौके पर रानीगंज सीआई, जामुड़िया के थाना प्रभारी संजीव दे, ट्रफिक ओसी अनुप कुमार हाथी, साधन राय, प्रेमपाल सिंह, अब्दुल हाउस आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात