रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से थाना में वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन



रानीगंज-रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से रानीगंज थाना में प्यूरीफाइड ड्रिंकिंग वॉटर और वाटर कूलर मशीन लगाई गयी, जिससे फाड़ी के पुलिस कर्मी राह चलते लोग पेयजल की सुविधा ग्रहण कर सके.इस वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन रानीगंज ट्रैफिक ओसी चित्ततोष मंडल, रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के मुख्य सलाहकार राजेश जिंदल के द्वारा फीता काटकर किया गया. कार्यक्रम के दौरान रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष साकेत झुनझुनवाला ने कहा कि पुलिस की नकारात्मक भूमिका सभी देखते हैं लेकिन पुलिस जो लोगों के लिए दिन-रात सेवा करती है उसे सब नजरअंदाज कर देते हैं.कड़ाके की ठंड हो, गर्मी हो या फिर जबरदस्त बारिश ही क्यों ना हो पुलिस हर वक्त लोगों की सेवा के लिए लगे रहती है.


 उनके त्याग भाव को ही ध्यान में रखकर थाना में वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया गया, लेकिन इसका उपयोग सभी लोग कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष साकेत झुनझुनवाला के अलावा मुख्य सलाहकार राजेश जिंदल, सचिव प्रभात अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम जलान, विकास क्याल, सोनू क्याल, आयुष झुनझुनवाला, सौरभ झुनझुनवाला, टोनी क्याल उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात