आधार कार्ड के फॉर्म के लिए मुख्य डाकघर में उमड़ी, अनियंत्रित भीड़ के कारण पुलिस ने फार्म वितरण करवाया बंद




आसनसोल : वर्तमान समय में भारत के किसी भी नागरिक के लिए आधार कार्ड एक मुख्य दस्तावेज बन चुका है। इसके बिना सरकारी गैर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जिसके कारण जिन नागरिकों का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है। यह लोग आधार कार्ड बनाने के लिए छटपटा रहे हैं। इसके लिए रात रात भर जग कर लाइन लगा रहे हहैं। ालांकि डाकघर के अधिकारी सभी नागरिकों का जल्द से जल्द आधार कार्ड बन सके। इसके लिए काफी प्रयास कर रहे हैं। कभी शिविर लगवा कर, तो कभी कार्ड बनाने की संख्या को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को आसनसोल बड़ा डाकघर में 500 लोगों को आधार कार्ड का फॉर्म वितरण करने का घोषणा किया गया था। इस घोषणा को देखते हुए फार्म लेने के लिए अनियंत्रित भीड़ आसनसोल डाकघर परिसर में उमड़ पड़ी। अनियंत्रित भीड़ को देखकर डाकघर के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने फार्म वितरण कार्य को रुकवा दिया। इस दौरान एक अधिकारी ने कहा कि आज आधार कार्ड के लिए 500 फॉर्म देना था। लेकिन यहां 4 से 5 हजार लोगों की भीड़ जुट गई। इसके कारण पुलिस ने फॉर्म वितरण कार्य रुकवा दिया।अब सोमवार से प्रतिदिन 80 से 100 फॉर्म जैसे पहले वितरण किया जा रहा था। वैसे वितरण किया जाएगा। हालांकि लोग मुख्य डाकघर पहुंच जा रहे हैं। लेकिन उनके स्थानीय डाकघरों में भी आधार कार्ड का फॉर्म दिया जा रहा है। हालांकि फार्म वितरण कार्य बंद करने से आम जनता में काफी आक्रोश दिखा। आम नागरिकों का कहना था कि जब फॉर्म देना नहीं था। तो इसके लिए नोटिस क्यों चिपकाया गया। हम लोग सुबह से लाइन लगाकर खड़े हैं और अब घोषणा किया जा रहा है कि फोन नहीं मिलेगा। डाकघर के अधिकारी आम नागरिकों को केवल परेशान कर रहे हैं। यह गलत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?